आयुष चिकित्सकों ने मंत्री को सौपा 3 सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मेन स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष  के नोडल अधिकारी डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश के मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग आशीष पटेल को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि  आयुष चिकित्सकों को समय से वेतन भुगतान के साथ ही 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि बढोत्तरी का भुगतान कराया जाय।
ज्ञापन देते हुये डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि आयुष चिकित्सक  पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का पालन करते हैं किन्तु उन्हें समय से वेतन का भुगतान तक न मिल पाने से उनके समक्ष आर्थिक समस्या बनी रहती है। बताया कि आयुष  औषधियों की उपलब्धता समय से न हो पाने के कारण  मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पाता। उन्होने मंत्री आशीष पटेल से आग्रह किया कि आयुष चिकित्सकों की समस्याओं का निस्तारण प्रभावी ढंग से कराया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में डा. जुनैद अहमद, डा. सतीश चौधरी, डा. प्रदीप शुक्ल, डा. राम प्रसाद, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. धर्मेन्द्र चौधरी, डा. आमिष कुमार, डा. सुनील सौरभ, डा. पी.एन. चौधरी आदि

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर