Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बसपा के मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बनी पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को बहुजन समाज पार्टी का मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक पटेल चौक स्थित चौधरी लॉन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश महासचिव डा. ओ.पी. त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से निराश होने की जरूरत नही है। बसपा ने उतार चढाव के अनेक दौर देखें है। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे बहन सुश्री मायावती के आवाहन पर गांव- गांव जाकर लोगों को बसपा  से जोड़े जिससे दलित, अल्पसंख्यक, कमजोर वर्गो को विकास का समुचित अवसर और न्याय मिल सके।
बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने बताया कि मण्डलीय कार्यकर्ता बैठक को पूर्व विधायक भगवानदास, जोन प्रभारी, लालचंद निषाद, कल्पनाथ बाबू, अंकुर मिश्र, पं. सदानन्द शर्मा, पिन्टू दूबे, शशि तिवारी, कुलदीप मणि मिश्र, आर.एस. पाण्डेय, डा. आलोक रंजन वर्मा, खादिम हुसेन, सुभाष गौतम, राना अम्बेडकर आदि ने सम्बोधित किया। संचालन करते हुये के.के. गौतम ने बसपा के नीति, कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य रूप से भवानीभीख, रामचेत निराला, नवमी प्रसाद, पृथ्वीराज चौहान, अलीम अहमद, प्रवीन सिंह के साथ ही बसपा के मण्डलीय कार्यकर्ता शामिल रहे।