Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महंगाई रोकने में नाकाम है भाजपा सरकार,टूट गई आम आदमी की कमर : अखिलेश यादव

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। महंगाई की वजह से आम आदमी की कमर टूट गई है। डीजल-पेट्रोल के बाद घरेलू गैस के भी दाम बढ़ गए हैं। इससे लोगों का बजट गड़बड़ा गया है, लेकिन सरकार चैन की वंशी बजा रही है।

सपा अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई का असर यह भी हुआ है कि बड़ी संख्या में बच्चों की फीस न दे पाने से उनकी शिक्षा बाधित हुई है। अभी रिजर्व बैंक ने अपना रेपो रेट बढ़ाने की घोषणा की। कई बैंकों ने घर-कार लोन महंगा कर दिया है। इससे ईएमआई का बोझ बढ़ेगा।

लाखों कर्जदारों की हालत बिगड़ जाएगी। इसके साथ ही दवाओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। कई गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। सच तो यह है कि भाजपा राज में जनता कंगाल होती जा रही है।