ग्रेटर नोएडा: हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने ओयो होटल के मैनेजर को किया गिरफ्तार

गिरोह का सरगना देवेंद्र चौधरी अभी है फरार 

पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल

कबीर बस्ती न्यूज:

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने ओयो होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बीटा-2 थाना पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ और जांच में मैनेजर की संलिप्तता मिली है। आरोपी ने रजिस्टर आदि में भी एंट्री नहीं की थी।

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि बागपत निवासी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। आकाश के होटल में आरोपी महिला और उसके साथियों ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी का अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगे।

आरोप है कि पीड़ित के बार-बार रुपये देने में आनाकानी करने पर आरोपियों ने आला अधिकारियों को महिला से दुष्कर्म की शिकायत कर दी थी। इसकी जांच होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को तलाश रही है। गिरोह का सरगना देवेंद्र चौधरी अभी फरार है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन