चकबन्दी पूर्ण हुए गॉव में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: चकबन्दी पूर्ण हुए गॉव में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए अपर आयुक्त बृजकिशोर ने मण्डल के चकबन्दी अधिकारियो को निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त सभागार में राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि वर्तमान समय में खेत खाली है और शीघ्र ही किसान खेती का कार्य शुरू करेंगे। उप संचालक चकबन्दी उमेश गिरी ने बताया कि बस्ती में 19 में से 17 गॉव में कब्जा परिवर्तन का कार्य चल रहा है। दो गॉव में विवाद के कारण कार्य रूका हुआ है। इसके स्थान पर दो अन्य गॉव का चयन करके कब्जा परिवर्तन कराया जायेंगा।
उप संचालक चकबन्दी ने बताया कि हर्रैया तहसील के मीरापुर गॉव में विवाद के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी तथा एसओसी संयुक्त बैठक गॉव में करेंगे। अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि 15 दिन के भीतर यह बैठक करके विवाद का निस्तारण कराया जाय। उप संचालक चकबन्दी ने बताया कि सिद्धार्थनगर में 23 में 16 गॉव तथा संतकबीर नगर में 10 मे 09 गॉव में कब्जा परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में आईजीआरएस के प्रकरणों की समीक्षा की गयी। अपर आयुक्त ने कहा कि उच्च स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारी समय से शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होेने भूमाफिया के विरूद्ध कार्यवाही, राजस्व वादों का निस्तारण, कर-करेत्तर, मुख्य देय एवं विविध देय आदि की समीक्षा किया।
समीक्षा में उन्होने पाया कि विद्युत विभाग की बस्ती में 23 करोड़ रूपये की 3172 आरसी, सिद्धार्थनगर में 21 करोड़ रूपये की 4000 आरसी तथा संतकबीर नगर में 29.16 करोड़ रूपये की 3229 आरसी वसूली के लिए लम्बित है। अपर आयुक्त ने इसके निस्तारण के लिए सभी एडीएम को निर्देशित किया हैं। बैठक मे एडीएम अभय कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, आरटीओ सगीर अहमद, एसओसी अनिल कुमार राय, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत आरबी कटियार, संतकबीर नगर के डीएन लाल, ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन