Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

महिलाओं को मिला उज्जवला योजना का गैस सिलेण्डर, चूल्हा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गुरूवार को साऊंघाट विकास खण्ड क्षेत्र के पकरी नासिर गांव में शिक्षा मित्र संघ के पूर्व  जिलाध्यक्ष एव समाजसेवी मुक्तेश्वर यादव ने पच्चीस महिलाओं में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन वितरित किया। गैस कनेक्शन मिलते ही महिलाओं के चेहरों पर  मुस्कान  आ गई। कनेक्शन मिलने वालों में सरातून निशा,कंचन लता,कमलावती, प्रेमा देवी ,करिश्मा ,पार्वती, रुबिया, शंकुन्तला ,नीतू,सरिता, ज्ञानमती, इसरावती ,सलमा खारुन,नसीम जहां सहित पच्चीस लोगो को घरेलू गैस सिलेण्डर, चूल्हा मिला।
इस मौके पर ग्राम प्रधान भानमती यादव ,विजय कुमार, मो. खालिद खान, पतिराम निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे। मुक्तेश्वर यादव ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत पहले फार्म भराए गए थे । गैस आ जाने पर उनका वितरण कराया गया।