संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी भुवाल सिंह के मार्ग दुर्घटना में निधन पर शोक

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती ।  विकास भवन कर्मचारी संघ  द्वारा शुक्रवार को विकास भवन में एक शोक सभा आयोजित कर संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड़ गौर  भुवाल सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। उनका सुल्तानपुर के निकट मार्ग दुर्घटना में  निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं।
शोकसभा में  दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ।
शोक सभा में जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, डी.सी. एन.आर.एल.एम   राम दुलार, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामअधार पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री अमरनाथ गौतम, मंडल अध्यक्ष राकेशपान्डेय, देवेन्द्रसिंह,अखिलेश शुक्ल, ईश्वरचन्द्र वर्मा, संजय श्रीवास्तव ,मुकेश सोनकर, ओमप्रकाश, रामचन्द्र, विनय दूबे, सज्जन ,गिरजेश श्रीवास्तव, रामलाल, अखिलेश पान्डेय,आलोक चौधरी, सुजीतकुमार,गोर्वधन उपाध्याय, ईस्तियाक अहमद,राघवेन्द्रसिंह, हरीराम पाण्डेय सहित कई कर्मचारी शमिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर