सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 220 शिकायतों में 16 का मौके पर निस्तारण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में सम्पन्न हुआ। इसमें कुल 220 शिकायते प्राप्त हुयी, जिसमें राजस्व के 75, पुलिस के 58, विकास के 10, तथा अन्य 77 शिकायते है। इसमें से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौके पर जाकर निस्तारण करें, शिकायतकर्ता को सुनें तथा नियमानुसार निस्तारण करते हुए पोर्टल पर आख्या अपलोड करें।
सदर तहसील में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ताकि शिकायतकर्ता को दोबारा ना आना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम सूरज कुमार यादव, सीएमओ डॉक्टर चंद्रशेखर, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने भूमि विवादों संबधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में निर्देश दिया कि मौके पर भू समाधान टीम जाएगी तथा अभिलेखों के अनुसार निस्तारण करेगी। उन्होने कहा कि भू माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी। शासन के मंशा के अनुरूप अधिकारीगण शिकायतों के निस्तारण में किसी भी दशा में लापरवाही न करें।
तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार इन्द्रमणि तिवारी ने किया। तहसील दिवस में उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, एसओसी अनिल कुमार राय, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर