भीषण सडक हादसा: खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने मार दी टक्कर,सात बारातियों की मौत, चार जख्मी

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास देर रात भीषण हादसा हो गया। सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सात बारातियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी बोलेरो का जर्रा जर्रा उड़ गया। घटना रात 1:00 से 1:30 के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बराती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले से सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हुई तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की जानकारी जोगिया कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरीके से सभी को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।

बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे इसमें दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ है, जबकि एक घायल के परिजन उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया की हादसे की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गए थे। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर