बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में सम्बन्धित विषयों पर चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक में टैक्सेशन से लेकर अतिक्रमण और नगरपालिका चुनाव से सम्बन्धित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि गांधीनगर क्षेत्र में जिन व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है वे स्वयं हटा लें। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि एक माह पूर्व उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर मांग की गयी थी कि शादी ब्याह का समय चल रहा है, ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है ऐसे में गांधीनगर क्षेत्र में यह कार्यवाही एक महीने बाद की जाये। प्रशासन ने अपील स्वीकार किया और अतिक्रमण हटाओं अभियान गांधीनगर में चला। लेकिन अब व्यापारियों को चाहिये कि वे स्वच्छ बस्ती सुन्दर बसती बनाने में प्रशासन का सहयोग करते हुये पूर्व में नगरपालिका द्वारा बनाई गयी पीली पट्टी के अंदर ही अपनी दुकान लगायें। बैठक में महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल, सुनील कुमार गुप्ता, किशन के गोयल, अशोक श्रीवास्तव, शम्भूनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर