आज़म खान की जेल से रिहाई से समर्थकों ने किया खुशी का इजहार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आज़म खान की जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थक लगातार अपनी खुशी का इज़हार कर रहे हैं। कहीं मिठाई बंट रही है तो पटाखे जलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में बस्ती शहर में कटेश्वरपार्क के निकट आज़म खान के समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर लोगों को मुंह मीठा कराया और इसे कानून की जीत बताया।
नदीम अंसारी की अगुवाई में हुये इस कार्यक्रम में लोगों ने कहा आजम खान एक नेकदिल और संवेदनशील इंसान हैं। उनका साफ सुथरा व्यक्तित्व और जनता का हिमायती होना राजनीतिक प्रतिद्वन्दियों से बर्दाश्त नही हो रहा है। लेकिन अवसरवादी राजनीति करने वालों के लिये आजम खान की रिहाई एक सबक है। झूठ, छल, कपट के जाल में फंसाकर कानून को लम्बे अरसे तक गुमराह नही किया जा सकता। कार्यक्रम में रामजग गुप्ता, मो.शाद सद्दू, रत्नेश दुबे, जकाउल्लाह खांन, राहिल, प्रेमंचद चौधरी, जानू, राना अशरफ, शफीक, जलाल अंसारी, शेर खान, महबूब आलम, राजकुमार यादव, अजय यादव, व साहिल आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर