ई. राकेश मण्डल अध्यक्ष, राजकुमार मण्डल सचिव बने

इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के मण्डलीय द्विवार्षिक अधिवेशन में एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। मंगलवार को इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का मण्डलीय द्विवार्षिक अधिवेशन प्रेस क्लब के सभागार में ई. शैलेस नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। द्विवार्षिक अधिवेशन में जहां डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं पर विचार हुआ वहीं दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष ई. प्रदीप कुमार पाल और प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. महेन्द्रराम की देख रेख में सम्पन्न हुआ। मण्डल सचिव के पद पर चुनाव हुआ जबकि शेष सभी पदों पर सर्व सम्मति से पदाधिकारी घोषित किये गये।
द्विवार्षिक अधिवेशन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार, ई. उदयभान, ई. अनुपम त्यागी एवं पूर्वी जोन के राशिद खान ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये निरन्तर संघर्ष जारी रखना होगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होंगे। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि राज्य कर्मचारी अपने समय के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, उनकी आवाजों को दबाने की जगह समस्याओं का निस्तारण होना चाहिये। परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठनों को अधिकारों के लिये एकजुटता बनाये रखनी होगी।
अधिवेशन के बाद हुये चुनाव में ई. राकेश कुमार मण्डल अध्यक्ष, ई. राजकुमार सचिव, ई. कृष्ण मोहन यादव उपाध्यक्ष, ई.  राम पुजारी सम्प्रेक्षक, ई. संदीप मिश्रा प्रचार सचिव, ई. दुर्गेश कुमार कोषाध्यक्ष, ई. अरविन्द प्रसाद सर्व सम्मति से पदाधिकारी चुने गये। सचिव पद पर हुये चुनाव में ई. राजकुमार को 37 जबकि उनके प्रतिद्वदंी प्रवीन कुमार को मात्र 13 मत प्राप्त हुये। पदाधिकारियों को ई. प्रदीप कुमार पाल ने शपथ दिलाते हुये कहा कि पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई. श्याम बिहारी, धर्मेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, सत्येन्द्र यादव, इरशाद आलम, हरेन्द्र कुमार यादव, राजकुमार वर्मा, अभय कुमार द्विवेदी, अजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, राम पदारथ, नरेन्द्रनाथ पाण्डेय के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर