पंचायत घर और खेल के मैदान से दबंगो का अवैध कब्जा हटाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । लालगंज  थाना क्षेत्र के जिभियांव निवासी मो. उस्मान ने  गांव में भू-माफियाओं द्वारा पंचायत घर और खेल के मैदान पर कब्जा कर लिये जाने की शिकायत करते हुये जिलाधिकारी एवं अन्य उच्चाधिकारियों से अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया है।
भेजे पत्र में मो. उस्मान ने कहा है कि आराजी संख्या 499 पंचायत घर के नाम से खतौनी में दर्ज है। गांव के राकेश उर्फ पांचू यादव हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान को अपने विश्वास में लेकर खेल के मैदान और पंचायती घर  पर अवैध कब्जा करके बाउन्ड्रीवाल से घेर लिया है। उसे अपना लेने के लिये उसने एक मंदिर भी बनवा दिया है। मो. उस्मान ने कहा है कि वह पिछले पांच वर्षो से अवैध कब्जे को हटवाने के लिये लगातार उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है। लेखपाल द्वारा अधिकारियों को गुमराह करने वाली रिपोर्ट भेजी जाती रही । यही नहीं पुराने पंचायत घर को ध्वस्त कर दिया गया और पेड को कटवा लिया गया। पता चला है कि इस बार लेखपाल ने रिपोर्ट दिया है कि  अवैध कब्जेदार के विरूद्ध कार्रवाई चल रही है किन्तु सच्चाई ये है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। मो. उस्मान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और भूमि की पैमाइश कराकर पंचायत घर और खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन