Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

 अर्जक संघ के सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों पर विमर्श

राम प्रकाश अध्यक्ष, उमेश चन्द्र मंत्री बने

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । रविवार को अर्जक संघ के जिला समिति का सम्मेलन सेवानिवृत्त जिला जज अद्याशरण चौधरी की अध्यक्षता में प्रेस क्लब के सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, जाति धर्म के आधार ऊंच, नीच, छूआछूत को मानववादी संस्कृति के आधार पर समाप्त करने, सामाजिक जागरूकता, भारतीय समाज की स्थापना आदि मुद्दों पर विचार किया गया। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक गंगा प्रसाद कन्नौजिया की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर हुये चुनाव में राम प्रकाश पटेल 11 मत पाकर विजयी रहेे, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यराम चौधरी को 8 मत प्राप्त हुआ। अन्य पदों पर सर्वसम्मत से पदाधिकारी घोषित किये गये। इसमें उमेश चन्द्र वर्मा मंत्री, सीए राजेश पटेल संयुक्त मंत्री और रामानन्द को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इसके पूर्व 19 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें जगन्नाथ मौर्य, सुभाष चन्द्र, मनीष कुमार, जयंत पटेल, रामपूरन चौधरी, प्रभाकर, छट्ठीराम चौधरी, दिनेश गौड़, सत्यराम वर्मा, सत्येन्द्र यादव, रामेश चौधरी, अर्जुन कुमार राजभर, सालिकराम वर्मा,  अवधेश कुमार मौर्य को शामिल किया गया।
सम्मेलन और चुनाव प्रक्रिया के दौरान अर्जक संघ के मुख्य रूप से गौरीश्ंाकर,रघुनाथ पटेल, गंगाराम चौधरी, राधेश्याम उर्फ एलटी साहब, रामसेवक, सोहनलाल यादव, कैलाशनाथ कन्नौजिया, लक्ष्मी प्रसाद चौधरी, रामसेवक, रामफेर सैनिक, सत्य प्रकाश वर्मा, राकेश पटेल, रजनीश पटेल, बलजीत ई. वर्मा, डा. के.के. वर्मा, सियाराम पटेल, जंग बहादुर यादव, राम सूरत चौधरी, बाबूलाल गौतम, गंगेश्वर पटेल के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।