ससुराल मे पिटे दूल्हे ने नवविवाहिता को पीट किया गंभीर रूप से घायल

                        मायके पक्ष ने घायल को किया अस्पताल मे भर्ती
कबीर बस्ती न्यूज:

हरदोई: जिले में बरात में पिटाई होने से नाराज दूल्हे ने विदा होकर ससुराल आई दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामभजन ने अपनी बेटी अनीता की शादी 26 मई को पिहानी के मंसूरनगर निवासी राजवीर के साथ की थी।

बरात वाले दिन बरातियों के शराब के नशे में होने पर ग्रामीणों से विवाद हो गया था। जिसमें ग्रामीणों ने बरातियों के साथ दूल्हे की पिटाई कर दी थी। इसमें दूल्हे को काफी चोट आई थी। किसी तरह समझौता होने पर शादी की रस्में हुईं थी। 27 मई को विदा होकर ससुराल पहुंची बेटी की पति ने जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। किसी तरह सूचना मिलने पर वह लोग पहुंचे और बेटी को लेकर जिला अस्पताल आए। पीड़िता के पिता रामभजन के मुताबिक बरात मेें पिटाई होने का बदला दामाद ने बेटी की पिटाई करके लिया है। पिहानी कोतवाल दिलेश सिंह ने बताय कि तहरीर मिलने पर डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन