ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के प्रतीक भाटिया जिलाध्यक्ष एवं शिवेश शुक्ला जिला सचिव बने

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के संस्थापक रंजीत श्रीवास्तव ने प्रतीक भाटिया को जिलाध्यक्ष एवं शिवेश शुक्ला को जिला सचिव मनोनीत किया है। उन्होने अपेक्षा जताई है कि इन नये पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन अपने लक्ष्य की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा और सामाजिक सरोकार मजबूत होंगे।

रंजीत श्रीवास्तव ने कहा लोगों को स्वास्थ्य के बारे जानकारियां देने के लिये संस्था विविध कार्यक्रमों के आयोजन करती है। प्राथमिक उपचार, आपदा की स्थिति में बचाव कार्य, रक्तदान आदि कार्यक्रम प्रमुख हैं। प्रदेश अध्यक्ष एलके पाण्डेय ने कहा ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने कारोना काल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तरह तरह के कार्यक्रमों से न केवल जागरूक किया गया बल्कि डोर टु डोर जरूरतमंदों को खाद्यान्न भी पहुंचाये गये। आगामी दिनों में संस्था और बेहतर कार्य करेगी। नये पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते प्रदेश महासचिव अपूर्व शुक्ल ने कहा संस्था सर्वोपरि है, इस भावना से हमे आगे बढ़ना है। मौके पर नवीन पाण्डेय, पवन चौधरी, ऋतुराज पाण्डेय, हर्षित श्रीवास्तव, रजंत सरकारी एवं शहाना मौजूद रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन