अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना एवं पंजीकरण कराना अनिवार्य: सीडीओ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। भूजल का प्रयोग करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना एवं पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उक्त जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होंने बताया कि अपंजीकृत उपयोगकर्ताओं को जल दोहन के लिए दोषी पाये जाने पर 2 से 5 लाख रूपये का जुर्माना अथवा 6 माह से एक वर्ष का कारावास या दोनों से दण्डित किया जायेगा।
उन्होंने जनपद के सभी औद्योगिक, वाणिज्यिक, होटल, लॉज, आवासीय कालोनी, डिजार्ट, निजी चिकित्सालय, सर्विस सेन्टर, मॉल, वाटर पार्क, आर0ओ0 प्लान्ट संचालित करने वाले स्वामियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल आवेदन करके अपनी संस्था का पंजीकरण करा लें तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। उन्होंने सीएमओ, उपायुक्त उद्योग तथा सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि अपने से सम्बन्धित संस्थाओं का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी के लिए सहायक अभियन्ता, भूगर्भ जल से सम्पर्क कर सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन