Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आमजन को मलेरिया से बचने के लिए कर रहे हैं जागरुक

–    मलेरिया से बचाव तथा त्‍वरित उपचार पर दिया जा रहा है विशेष बल

–    आशा, एएनएम व मलेरिया विभाग की टीम मिलकर चला रही अभियान

कबीर बस्ती न्यूज

संतकबीरनगर। अपर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी वेक्‍टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ वी पी पाण्‍डेय ने बताया कि जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। मलेरिया रोग से कैसे बचा जाए तथा रोगी को त्‍वरित उपचार किस प्रकार प्रदान किया जाय इसकी जानकारी दी जा रही है। आशा, एएनएम व मलेरिया विभाग की टीम मिलकर यह अभियान चला रही है। शासन के दिशा-निर्देश पर यह अभियान आगामी 30 जून तक चलाया जाएगा।

उन्‍होने बताया कि मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ इन्‍द्र विजय विश्‍वकर्मा के निर्देशन में मलेरिया रोग से बचाव के लिए त्वरित उपचार पर विशेष बल दिया जा रहा है । इस दौरान 30 जून तक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा । मलेरिया निरीक्षकों की टीम निरन्‍तर विभिन्‍न कस्‍बों तथा व गांव में जाकर लोगों को जागरुक कर रही है कि वे ऐसे उपाय करें कि मच्‍छर न पैदा हों। लोगों को इस बात की जानकारी प्रदान की जा रही है कि वे निष्प्रयोज्य बर्तनों में पानी एकत्रित न करें कूलर का पानी एक दो दिन में बदल दें। घर पर पुराने टायर, नारियल के खोल आदि को इस प्रकार रखें कि उनमें पानी न जमा हो।  गांव स्तर पर रोग की त्वरित पहचान कर मरीज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आशा व एएनएम को दी गई है। ग्राम स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के माध्यम से मलेरिया रोग से बचावउपचारसमय से रोगी को रेफर करने की सतत निगरानी कराई जा रही है। मलेरिया इंस्‍पेक्‍टरों के साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने मान्‍यवर कांशीराम आवासीय योजना, बभनी बौरा, तिलहठी, अतरौरा, महदेवा नानकार, कांटी, खैराटी, दुधारा तथा अन्‍य गांवों में जाकर लोगों को जागरुक किया।

स्‍लोगन व नारों के जरिए कर रहे जागरुक

एपीडेमियोलाजिस्‍ट ( जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ) डॉ मुबारक अली ने बताया कि इस दौरान लोगों को स्‍लोगन व नारों के जरिए जागरुक किया जा रहा है। इन नारों में  इसमें हमने ठाना हैमलेरिया मिटाना है। दूर होगी मलेरिया की बीमारीजब होगी सभी की भागीदारी। जन-जन का यही है नारा, मलेरिया मुक्त हो गाँव व जिला हमारा। पानी ठहरेगा जहांमच्छर पनपेगा वहां। छोटी सी मछली गम्बूसिया है नामकरती है मच्छरों का काम तमाम। संकल्प है हमारा, पाना है मलेरिया से छुटकारा। जच्चा बच्चा को मलेरिया से न होगी हानियदि गर्भवती महिला बरतेंगी सावधानी, जैसे नारे शामिल हैं। इन स्‍लोगन व नारों को विभिन्‍न संचार माध्‍यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

किस मच्छर की वजह से फैलता है मलेरिया

मलेरिया मादा एनॉफिलिज मच्छरों के काटने से फैलता है । इस प्रजाति के मच्छर शाम या रात को काटते है जिसकी वजह से तेज बुखार आनासिर दर्द होनाठंड लगना आदि जैसे लक्षण रोगी में दिखाई देते है। एनॉफिलिज मच्छर के काटने से तभी मलेरिया फैलता है जब वह पहले मलेरिया संक्रमित रोगी के खून से संक्रमित हुए हो।

मलेरिया से बचने के उपाय

जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने बताया कि मलेरिया से बचने के लिए कई उपाय है लेकिन मलेरिया को रोकने व बचने के लिए मच्छरों को पनपने ना दे। मलेरिया के मच्छर अधिकतर शाम या रात को काटते है इसलिए इस समय संभव हो तो घर में ही रहे। मलेरिया से बचने के लिए उन कपड़ों का उपयोग करे जो शरीर के अधिकांश हिस्से को ढक सके। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में बुखार तेजी से बढ़ रहा है तो उसे किसी डॉक्टर की सलाह लेकर जांच करवानी चाहिए। मलेरिया रोग की आशंका को कम करने के लिए एंटिमलेरियल दवा लेनी चाहिए।