गायत्री शक्तिपीठ पर धूमधाम से मनाया गया गायत्री जयंती का पर्व

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: गायत्री जयंती के पावन पर्व के एक दिन पूर्व गायत्री मंत्र का अखंड जप 8 जून को प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ हुआ जो 9 जून प्रातः 7:00 बजे समाप्त हुआ | दिन में महिलाएं व रात में पुरुषो ने जप किया | 9 जून को प्रातः 8:00 से गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार पुंसवन, विद्यारम्भ दीक्षा संस्कार संपन्न हुए | अपराहन 3:00 बजे से संगीत श्याम पांडे एवं कांति ने किया | मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र नाथ पांडे (अधिवक्ता) ने गायत्री मंत्र की महत्ता व गुरु महिमा पर प्रकाश डाला | संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया | पर्व पूजन, दीप यज्ञ का कार्यक्रम कपिल देव मिश्रा व स्वामी दयाल तिवारी, दिनकर ने संपन्न किया | श्रद्धांजलि संकल्प के साथ सामूहिक भोज (भंडारा) का कार्यक्रम हुआ जिसमे सैकड़ों भाइयों बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया | कार्यक्रम में सहयोग करने वाले मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पांडेय,विशाल, राजकुमार,महेश्वरानंद,संतोष,शिवम्,विवेकानंद,अमित,प्रभाकर,त्रिलोकी,श्रवण कुमार आदि रहे |

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर