थाना समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, तीन का मौके पर निस्तारण, 17 मामले लम्बित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा थाना कोतवाली पर आम जन की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ पुलिस मौके पर जाकर दोनो पक्षो की उपस्थिति मे नियमानुसार शिकायतो का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। अपनी आख्या थाना समाधान दिवस की पंजिका मे दर्ज करे, साथ ही प्रार्थना मे अंकित वादी-प्रतिवादी एव जांचकर्ता का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। यदि कोई पक्ष विवाद करता है, तो उसके विरुद्ध 107/116 एवं अन्य घाराओं में निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने थाना दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया तथा शिकायत के निस्तारण के बाद आख्या इसमें दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार ने बताया कि कुल 20 प्रकरण आये, जिसमें से 11 राजस्व तथा 09 पुलिस से संबंधित है। इसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलो में टीम भेजकर कार्यवाही करायी जायेंगी।
जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शतप्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर