बस्ती के दो परिषदीय शिक्षक राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित 

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। जनपद के साऊॅंघाट विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला की शिक्षिका श्रुति त्रिपाठी तथा रामनगर विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय छितिरगावां के शिक्षक हरिकृष्ण उपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर आयोजित ग्लोबल आइकन एजुकेशन अचीवर्स अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में 11 जून को गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ग्वालियर मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा संवाद में देश के विभिन्न राज्यों के कुल 90 शिक्षकों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। देश भर से इकट्ठा हुए इन नवाचारी शिक्षकों को हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रोफेसर खेम सिंह दहेरिया,जनरल रक्षा विभाग भारत सरकार के कुलबीर सिंह सिद्धू,शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के विभागाध्यक्ष विनोद कुमार शनवाल,ग्रामीण विकास मंत्रालय के डॉ बी० मिश्रा तथा विभिन्न राज्यों के प्रोफेसर व वैज्ञानिकों द्वारा सम्मानित किया गया।
श्रुति त्रिपाठी द्वारा शिक्षकों के समक्ष चुनौतियां और उनका समाधान से विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। साथ ही दोनों शिक्षकों द्वारा अपने नवाचार भी प्रस्तुत किए गए, जिसे सभी द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम के अन्त में सभी चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह दिया  गया। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की विशेष तौर पर मंच से प्रशंसा की गई। इससे पहले भी ये शिक्षक राज्य व जनपद स्तर पर पुरस्कृत होकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर