अदालत के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, डीएम ने दिया कार्रवाई का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कोड़रा पाण्डेय निवासी ज्वाला प्रसाद पाण्डेय को जमीनी विवाद मामले में सिविल जज जूडि बस्ती के न्यायालय से डिक्री मिल जाने के बावजूद सिकमी न. 24 पर आदेश के अनुरूप कब्जा नहीं मिल पा रहा है। ज्वाला प्रसाद पाण्डेय के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष को न्यायालय के आदेश का पालन कराने का आदेश दिया है।
डीएम को दिये पत्र में ज्वाला प्रसाद पाण्डेय ने कहा है कि गांव के ही  नन्द कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसमुझ एवं अनिल कुमार, सुनील कुमार,  राजकुमार पुत्रगण स्वर्गीय हरिराम आदि जबरिया उनकी जमीन पर कब्जा कर लेना चाहते हैं। सिकमी न. 24 पर उनका सहन और दरवाजा है किन्तु उक्त लोग दबंगई के बल पर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुये उनकी जमीन को जबरिया घेर लेना चाहते हैं। ज्वाला प्रसाद पाण्डेय ने  पत्र में कहा है कि विरोध करने पर उक्त लोग गाली गलौज, मारपीट के साथ ही जान से मार देने की धमकी देते हैं। मुकदमा जीत जाने के बाद वे अनेक अधिकारियों से न्याय दिलाने की गुहार लगा चुके हैं किन्तु अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्वाला प्रसाद ने न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुये अपनी जमीन की सुरक्षा और परिजनों के जान माल के रक्षा की गुहार डीएम से लगाया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर