Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शिवसेना ने किया बस्ती में हार्ट, न्यूरो चिकित्सकांे के तैनाती की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सोमवार को शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में शिव सेना पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने स्थानीय जन समस्याओं के निराकरण हेतु  जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सेवा देने के साथ सड़कांे पर छुट्टा घूम रहे गोवंश की रक्षा किया जाय।
डीएम को दिये तीन सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद की सरकारी स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। हार्ट, न्यूरो चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को इलाज के लिये लखनऊ दौड़ना पड़ता है, जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है। मांग किया कि हार्ट, न्यूरो चिकित्सक की तैनाती कर जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाय। जो सरकारी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी निजी नर्सिंग होमों में सेवा दे रहे हैं या खुले आम जो डाक्टर निजी प्रेक्टिस कर रहे हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाय। ज्ञापन में मांग किया गया है कि सरकारी स्तर पर संचालित गौशालाओं की स्थिति सुधारा जाय और स्वच्छता अभियान में तेजी लाते हुये ग्रामीण क्षेत्रों में सफाईकर्मियों की जबाबदेही सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में शिवसेना के मण्डल प्रमुख संजय प्रधान, शिवेश शुक्ल, नागेन्द्र प्रसाद मिश्र, विजय कुमार, संजय कुमार, मनोज, रोहित कुमार, भवानी सेना जिला प्रमुख चन्द्रावती गौतम, कुसुम, पुष्पा, प्रभावती, फूलमती, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।