बस्ती में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह का हुआ स्थानान्तरण

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शासन के निर्देश पर प्रदेश के कई जिला पंचायत राज अधिकारियों का स्थानान्तरण गैर जनपद में किया गया। इसी क्रम में बस्ती जनपद में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह जो विगत दो वर्षों से जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनका स्थानान्तरण औरैया जनपद में होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी के सम्मान में एक स्थानीय होटल में कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाअध्यक्ष अरूणेश पाल ने कहा कि एक निर्भीक अधिकारी के रूप में उन्हें सदैव याद रखा जायेगा। कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ कई वर्षों का अनुभव प्राप्त है। कार्यक्रम को जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन राजा शेर सिंह ने उन्हें एक कुशल प्रशासक बताया। वहीं सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि हम सफाई कर्मचारी की समस्याओं का निदान बड़े ही व्यवहारिक तरीके से जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कर दिया जाता था।
सम्मान समारोह को ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अमरनाथ गौतम, कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जनपद के सभी एडीओ पंचायत एवं सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर