नवागत बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल,शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में  संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत प्रजापति को स्वागत करते हुये उन्हें शिक्षक समस्याओें, संसाधनों के अभाव आदि से अवगत कराया। बीएसए ने 20 हजार पौध रोपण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने, डीबीटी एप के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों का शत प्रतिशत डाटा फीड कराने और उच्चाधिकारियोें द्वारा गोद लिये गये विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कार्य पूर्ण कराने हेतु शिक्षक संघ से सहयोग मांगा।
शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बीएसए को आश्वस्त किया कि शिक्षक अपने दायित्वों का पूर्व से ही निर्वहन कर रहे हैं, उनका अकारण उत्पीड़न न किया जाय और बीएसए एवं लेखाधिकारी स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाय। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने जिन शिक्षकोें का वेतन डाटा फीडिंग न होने के कारण रोका गया है उनका वेतन बहाल किये जाने और अनुचरोें का लम्बित एसीपी आदेश जारी करने का आग्रह किया।
बीएसए के साथ वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संघ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, कुंवर राकेश सिंह, शिव प्रकाश सिंह, गिरजेश चौधरी, सन्तोष पाण्डेय, संगठन मंत्री अखिलेश पाण्डेय, अविनाश दूबे, अनिल पाठक, आशीष दूबे, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश गौड़, अशोक यादव, मंत्री संजय चौधरी, सन्तोष मिश्र, हरदीप आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर