सदस्यों की ताकत से मजबूत होगी सपा- महेन्द्रनाथ यादव

शिविर लगाकर बनाया सपा का सदस्य

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती ।  समाजवादी पार्टी द्वारा शिविर लगाकर सदस्यता बनाने का अभियान  जारी है। इसी कड़ी में बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की उपस्थिति में कुसम्हा चौराहे पर लोगों को सदस्यता देने के साथ ही पार्टी के रीति, नीति, कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही लोगों के स्वप्न साकार होंगे। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाय और सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें। समाजवादी विचारधारा को तभी मजबूती मिलेगी जब हमारे सदस्यों की संख्या  सर्वाधिक हो। इसके लिये पूरी ताकत लगा देना है।
सेक्टर प्रभारी लाल जीत चौधरी , स्वामी नाथ यादव  सरजू यादव,  प्रधान ,.राजेन्द्र यादव , राम चन्द्र यादव जिला सचिव , जुगुल किशोर  चौधरी , वृजेश चौधरी, सरयू प्रसाद यादव के संयोजन में आयोजित शिविर में अनेक लोगों ने सदस्यता लिया।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से  राम कवल यादव, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, सूरज गुप्ता, सियाराम, सत्यम यादव, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, निरंजन राजभर, लोकनाथ गौतम, सारांस कुमार, लक्षमण प्रसाद चौधरी आदि ने सदस्यता लिया। शिविर के संचालन में पार्टी के अनेक नेताओं ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर