Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कावरियों की सेवा के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने बनाया रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक रविवार को अमहट घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रावण मास में कावरियों की सेवा, स्वागत, दवा, प्रसाद वितरण के साथ ही हर स्तर पर सहयोग एवं उन पर फूलों की वर्षा कराये जाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय कावर यात्रा की सुरक्षा और सहयोग को लेकर सक्रिय हैं, महासभा उनके दिशा निर्देशों की कड़ी में कावरियों की सेवा में पूरी ताकत से जुटेगी।
बैठक में मण्डल प्रभारी सरयू प्रसाद शुक्ल और गोरक्ष प्रान्त के प्रभारी राणा दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान की आराधना का पर्व कांवर यात्रा शिव वंदना का बड़ा उत्सव है। महासंघ के कार्यकर्ता स्थान-स्थान पर उनका स्वागत और सहयोग करेंगे। इसके लिये रूट चार्ट और जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
बैठक में मुख्य रूप से महासंघ के जिला महामंत्री विन्दु गोपाल त्रिपाठी, अखिलेश पटेल, अमरजीत सिंह, विजय शंकर शुक्ल, परसुराम साहनी, डब्लू सिंह राणा, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, चन्द्रेश पाठक, कृष्णानन्द श्रीवास्तव, अभय दूबे, प्रमोद कुमार, अंशू पाण्डेय के साथ ही महासंघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।