Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गैस एजेन्सी में छापा, सिलेण्डर वितरण में मिली गड़बड़ी

बलौदाबाजार।19 अक्टूबर 2020/ कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने लवन स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी में छापेमार कार्रवाई की। कार्यालय एवं गोडाउन के आकस्मिक निरीक्षण में गैस सिलेण्डर एवं रेगुलेटर के वितरण एवं स्टाॅक में भारी गड़बड़ियां पाई गई। टीम ने प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिये रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी है। उल्लेखनीय है कि जिले में गैस सिलेण्डरों की अवैध बिक्री,परिवहन एवं भण्डारण की शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही है। कलेक्टर ने शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई के निर्देश खाद्य विभाग को दिये है। इस सिलसिले में खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत धु्रव के नेतृत्व में खाद्य अधिकारियों की टीम ने लवन के इण्डेन गैस एजेन्सी में गत दिवस दबिश दी। उपभोक्ताओं और एजेन्सी के कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई। जांच में 239 नग सिलेण्डर के वितरण में अनियमितता पाई गई। इनमें भरे हुये सिलेण्डर 188एवं खाली सिलेण्डर में 51 का अंतर पाया गया। इसमें 14.2 किलोग्राम, 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के सिलेण्डर शामिल हैं। इसी प्रकार रेगुलेटर भी 57 नग कम पाये गये। जांच के दौरान स्टाॅक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित होना भी नहीं पाया गया। रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। तदनुसार आगे नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।