डीएम ने किया नगर पालिका परिषद कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, 6 कर्मी मिले नदारद

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज प्रातः 10.30 बजे नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान लगभग 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। फोन द्वारा सूचना दिए जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उपस्थित हुए परंतु जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर कोई भी जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि मुझे एक माह से कम हुआ है, यहां आए हुए और अभी पूरी जानकारी नहीं हो पाई। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें कार्य एवं आचरण में सुधार करने की नसीहत दी है। निर्माण कार्य देख रहे वेद प्रकाश पांडे भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए। संपत्ति रजिस्टर अधूरा पाया गया। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव मिला।
जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में भी पर्याप्त साफ-सफाई ना होने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा सभी सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारियों के द्वारा नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने नियमित कूड़ा उठान के लिए भी कहा है। निरीक्षण करके बाहर निकलने पर कुछ सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि समय से सभी कर्मचारियों का वेतन दिया जाना चाहिए।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर