Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मण्डलीय बैठक, एकजुटता पर जोर

फार्मेसी काउन्सिल का चुनाव महत्वपूर्ण -संदीप बडोला

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की  मण्डलीय बैठक दक्षिण दरवाजा के निकट स्थित एक मैरेजहाल में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जमाल अहमद और संचालन जिलाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया। मण्डलीय बैठक को सम्बोधित करते हुये एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि फार्मेसी काउन्सिल का चुनाव महत्वपूर्ण है, हर वोट कीमती है इस दृष्टि से मतदाता सोच समझकर निर्णय लें जिससे फार्मासिस्टों को उनका अधिकार मिल सके।
बैठक में उमेश मिश्रा, आर.एस. राणा, मुकेश शर्मा, अखिल सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, शंकर पटेल, योगेन्द्र यादव, गोविन्द ओझा, अजय चौधरी, नित्यानन्द त्रिपाठी, भारत नाथ त्रिपाठी, मनीष सिंह आदि ने काउन्सिल चुनाव में संदीप बडोला का साथ देने का आवाहन किया। इसी कड़ी में बस्ती केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह, बीसीडीए के आशुतोष राय, आल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद सिद्दीकी, जनपद अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री डा. शैलेन्द्र कुमार राय  आदि ने कहा कि बेरोजगार फार्मासिस्ट बडोला के साथ है। आर.एस. राना ने कहा कि फार्मासिस्ट गुमराह न हो, यह समय काउन्सिल को बचाने और भ्रष्टाचार से मुक्ति हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का है।