Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

15 सितम्बर तक सदस्यता अभियान चलायेगा अपना दल एस

बैठक में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । रविवार को अपना दल एस की बैठक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक सदस्यता अभियान चलाये जाने पर विचार किया गया।
विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिये सदस्यता अभियान आवश्यक है। बताया कि आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक का दायित्व बस्ती मण्डल को मिला है, ऐसे में जिम्मेदारियां बढ गई है। कहा कि पार्टी के पदाधिकारी, सदस्य शिविर लगाकर और घर-घर जाकर सदस्य बनायेंगे। कहा कि सदस्यता पार्टी के मजबूती की बुनियाद है। शहर से लेकर कस्बा और गांवों तक 15 सितम्बर तक सदस्य बनाये जायेंगे। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों में विधानसभावार जोन, सेक्टर प्रभारियों में दायित्वों का वितरण करते हुये कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान की सफलता के लिये पूरी ताकत से जुट जाय।
बैठक में मुख्य रूप से अपना दल एस के रामजी यादव, रमेश चन्द्र गिरी, झिनकान चौधरी,  प्रदीप पटेल, अनिल चौधरी, लवकुश चौधरी, रामसजीवन द्विवेदी, रविन्द्र चौधरी, लालचंद चौधरी, राम सिंह पटेल, निसार अहमद, रामजीत पटेल, अमरेन्द्र प्रताप, राजकपूर सोनी, प्रमोद कुमार पाल, विकास चौधरी, अरूण   चौधरी, प्रवेश वर्मा, संजय चौधरी, शिव कुमार चौधरी, राजेश चौधरी, वेद प्रकाश चौधरी, रामकुमार पटेल, राकेश पटेल, अभिषेक आर्य, राजमणि पटेल आदि शामिल रहे।