जिले में भानपुर तहसील के अन्तर्गत अजगवा जंगल के पास बनाया जायेंगा इंडस्ट्रियल स्टेट

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जिले में भानपुर तहसील के अन्तर्गत अजगवा जंगल के पास नया इंडस्ट्रियल स्टेट बनाया जायेंगा। जिला उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उपायुक्त उद्योग को मौक पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को 80 से 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था ताकि एक नया इंडस्ट्रियल स्टेट बनाया जा सकें। उप जिलाधिकारी भानपुर जी.के. झा ने बताया कि अजगवा जंगल केें पास लगभग 200 बीघा भूमि उपलब्ध है।
बैठक में प्लास्टिक काम्पलेक्स इंडस्ट्रियल एरिया में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 राकेश कुमार गौतम ने बताया कि रू0 3.13 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। ओडीओपी योजना के अन्तर्गत सामान्य सुविधा केन्द्र बनाने के लिए सिकन्दरपुर के फर्नीचर उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श कर लिया गया है। शीघ्र की डीपीआर बनाकर प्रस्तुत किया जायेंगा। लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा ने बताया कि सिकन्दरपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने के लिए क्षेत्रीय प्रबन्धक को अनुरोध पत्र भेजा गया है। जिलाधिकरी ने निर्देश दिया कि एक माह के भीतर बैंक की शाखा खुलवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करे।।
जिलाधिकारी ने सिकन्दरपुर एवं हैदराबाद, ब्लाक परसरामपुर में फर्नीचर उद्यमियों के सुविधा हेतु निर्वाद्ध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत हर्रैया को अलग फीडर स्थापित करने के लिए स्टीमेट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होने उनका स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होने प्लास्टिक काम्पलेक्स में भी विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया है। उद्यमियों ने बताया कि वहॉ बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है।
बैठक में उद्योग एंव खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, औद्योगिक इकाइयों की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पर भी विचार किया गया। उद्यमियों ने औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बस्ती-काटे मार्ग को गड्ढामुक्त कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया है।
बैठक में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी पर इंचार्ज की तैनाती के लिए उद्यमियों द्वारा अनुरोध किया गया। इसमें हिन्दुस्तान इंडस्ट्रि तथा चौधरी फ्लोरमिल की विद्युत विभाग से समस्या पर विचार किया गया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। इसमें एडीएम अभय कुमार मिश्र, तहसीलदार सुधांशू, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, विद्युत के एम.के. गौड़ तथा महेन्द्र मिश्र, चेम्बर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरीशचन्द्र शुक्ल, जगदीश अग्रहरि, उद्यमी, व्यापारी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर