प्रेस क्लब चुनाव का हुआ आगाज, पहले दिन 12 ने किया नामांकन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती के चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री के साथ नामांकन दाखिले की शुरुआत हुई जिसमें पहले दिन 12  प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर चार  महामंत्री व कोषाध्यक्ष पर दो दो तथा सदस्य कार्यकारिणी के लिए तीन व सम प्रेक्षक के लिए एक में अपनी उम्मीदवारी जताई है। जबकि चुनाव में प्रतिभाग के लिए कुल 20 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे।
सुबह चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर चुनाव अधिकारी द्वारा किया गया।
प्रेस क्लब के चुनाव अधिकारी कृष्ण देव मिश्र ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अली तबरेज लवकुश यादव अरुणेश कुमार श्रीवास्तव चंद्र प्रकाश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए रमेश चंद्र मिश्र व मनोज कुमार यादव ने अपना पर्चा भरा वही कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश चंद्र श्रीवास्तव बिन्नू मोहम्मद शहंशाह आलम ने अपनी दावेदारी की है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए जीशान हैदर रिजवी अजय श्रीवास्तव विपिन बिहारी त्रिपाठी ने चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना  नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया समप्रेक्षक पद के लिए मात्र एक नामांकन हुआ जिसमें वशिष्ठ कुमार पांडे ने अपना नामांकन दाखिल किया ।

चुनाव प्रक्रिया में सहायक चुनाव अधिकारी आलोक मणि त्रिपाठी, शिव प्रकाश गौड , जयप्रकाश यादव , प्रमोद श्रीवास्तव , प्रवीण कुमार पांडे , सुनील कुमार मिश्र ने सहयोग किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर