Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली के लिये कांग्रेस ने बैठक में बनायी रणनीति

4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे कांग्रेसी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व  विधायक अम्बिका सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आगामी 4 सितम्बर को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली में बस्ती की भागीदारी पर विचार करने के साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया।
कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव कर्मराज यादव और प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा कि देश भीषण, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस जन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिये पूरी ताकत झोंक दे। बस्ती की सबसे बेहतर भागीदारी होनी चाहिये। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि टेªन, बस एवं निजी साधनों से कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैंदान पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने यह जानकारी देते हुये बताया कि ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली को लेकर विशेष उत्साह है। कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचेगे।
रैली की तैयारी बैठक में अनिरूद्ध त्रिपाठी,  प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ साधूशरन आर्य, विश्वनाथ चौधरी, शिव विभूति मिश्रा, गंगा मिश्र, मानिकराम मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, हाजी अब्दुल वहाब खां, कुंवर जितेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र मिश्र, अतीउल्ला सिद्दीकी, मनोज त्रिपाठी, शेर मोहम्मद, अवधेश सिंह, इफ्तिखार अहमद, शौकत अली ‘नन्हू’ अलीम अख्तर, अनुराग पाण्डेय, सुधीर यादव, राकेशमणि त्रिपाठी, श्रीमती मंजू पाण्डेय, प्रमोद चौधरी, उमाशंकर त्रिपाठी, अवनीश श्रीवास्तव, संदीप यादव, जगदीश शर्मा के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।