Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

मांगों को लेकर शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के ब्लॉक मंत्री अखिलानन्द यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को  शिक्षक , शिक्षामित्र ,अनुदेशक, रसोइया एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं  पुरानी पेंशन की बहाली, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, कैशलेस चिकित्सा, पदोन्नति, जनपद के भीतर तथा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, मृतक आश्रितों की योग्यता अनुसार नियुक्ति आदि मुद्दे पर पर सम्पर्क करते हुए विद्यालय वार हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और सभी को 20 सितम्बर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले बड़े आंदोलन के लिए एकजुट और प्रेरित किया गया।
मंत्री अखिलानन्द यादव ने बताया कि 7 सितंबर बुधवार को शैक्षिक संगोष्ठी व त्रेैवार्षिक अधिवेशन है जिसमें रामनगर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन होना है  अतः अधिक से अधिक शिक्षक सम्मलित होकर प्रतिभागी बने।
इस हस्ताक्षर अभियान में हरिकृष्ण उपाध्याय ,अभिषेक जायसवाल ,उधम सिंह ,मोनू ,अमरेज यादव ,सुनील वर्मा , विजय कुमार आदि लोग शामिल रहे।