अर्ध विक्षिप्त को पीटने के मामले में आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूजः
रिर्पोट-सौरभ मिश्र
बभनान (बस्ती): बस्ती के गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहिया चौराहे पर कुछ लोगों द्वारा अर्द्ध विक्षिप्त व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें वीडियो में एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति को कई लोगों द्वारा पीटते हुए दिखाया जा रहा है जा रहा है इस वीडियो में चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर डायल 112 की गाड़ी खड़ी है और पुलिस भी मौजूद है। पुलिस की मौजूदगी में ही लोगों द्वारा अर्ध विक्षिप्त की जमकर पिटाई की जा रही है जबकि कप्तान ने दिशा निर्देश दिया है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। कोई ब्यक्ति कानून को हाथ में न लें यदि कोई ऐसा करता है तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कप्तान के इस निर्देश का उनकी ही पुलिस के सामने लोगों ने धज्जियां उड़ाई। हालांकि बाद में पुलिस अर्ध विक्षिप्त को अपने कब्जे में लेकर थाने पर लाई और उसका पहचान राहुल सिंह निवासी दोषपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में की। पुलिस बतौर वादी 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना में शामिल बाकी लोगों की वीडियो के माध्यम से पहचान कर तलाश की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर