Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संत समाज ने अजय कुमार गिरी को सौंपा डारीडीहा दुर्गा मंदिर के महन्थ का उत्तराधिकार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। वैदिक मंत्रों के बीच हवन, यज्ञ के साथ परम्परागत ढंग से साधू सन्तों ने अजय कुमार गिरी को डारीडीहा दुर्गा मंदिर की महन्थ का उत्तराधिकार सौंपा। ज्ञात रहे कि डारीडीहा दुर्गा मंदिर के महन्थ उदासीन छोटे अखाड़े के महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज उर्फ राजू गिरी का गत 25 अगस्त को इलाज के दौरान निधन हो गया था।
मंगलवार को सबेरे से ही डारीडीहा दुर्गा मंदिर पर साधू सन्त जुटे और अजय कुमार गिरी को उत्तराधिकारी घोषित करते हुये नियमानुसार दायित्व सौंपा। फूलों की वर्षा के साथ भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगांें ने भागीदारी करने के साथ ही महन्थ उदासीन छोटे अखाड़े के महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज उर्फ राजू गिरी को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, गोरक्ष पीठ के योगी रामेन्द्रनाथ, बालकदास जी महराज, उदासीन  अखाड़े के सन्त दिव्यांशु जी महराज, नन्दरामदास, उमा रामदास, रामनयन दास, श्याम सुन्दर दास, ग्राम प्रधान रामतेज चौधरी, सुरेन्द्र गिरी, वीरेन्द्र  कुमार गोस्वामी, बलराम गिरी, भजराम गिरी, सत्येन्द्र गिरी, काशी गिरी, विशाल गोस्वामी, विकास गोस्वामी, वीरेन्द्र यादव, माया देवी, रामपाल गिरी, मो. शफीक, श्याम गिरी, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, दीप आनन्द नवीन, डा. वी.के. वर्मा,  संदीप गोयल, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र कौशल सिंह, भारतनाथ यादव, भवानी प्रसाद शुक्ल, कुलवेन्द्र सिंह ‘मजहबी’ विजय गिरी, महेन्द्र कुमार चौधरी, विशाल यादव, भीमशंकर पाण्डेय, राम मिलन पाण्डेय, राम औतार गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, शिवशंकर यादव, सोनू यादव, फूलचन्द गिरी,  के साथ ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।