विद्या भारती द्वारा विद्या मंदिर रामबाग में शिक्षण कौशल का हुआ अवलोकन

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती। विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग मे आज विद्या भारती के विभिन्न अधिकारियों द्वारा विद्यालय का अवलोकन किया गया।
आगंतुक अधिकारियों का वंदना सभागार में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात वंदना प्रारंभ हुई। वंदना के अंत में विद्यालय के संगीताचार्य प्रकाश चौबे के नेतृत्व में एक गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने कराया।
मंच पर शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के मंत्री रामनाथ गुप्ता और प्रोफेसर राम दरश सहाय, अनीता सिंह जी के साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह जी की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में प्रोफ़ेसर राम दरश ने विद्यालय की वंदना व्यवस्था की सराहना की और यहाँ के आध्यात्मिक वातावरण को बहुत प्रभावी बताया। हनुमान चालीसा के पाठ की और छात्रों की अनुशासन व्यवस्था की भी सराहना की गयी।
गोरक्ष प्रांत, शिशु शिक्षा समिति के मंत्री रामनाथ गुप्ता ने कहा कि यह निरीक्षण नहीं, बल्कि विद्यालय का अवलोकन है, ताकि यहां की अच्छी बातों को ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके, जिससे अन्य विद्यालय भी लाभन्वित हो सकें और कमियों को भी बताया जा सके। इसलिए इसे एक सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लेना चाहिए। अधिकारियों ने वन्दना सभा, कौशल विकास, खेल का मैदान, कार्यालयी अभिलेख, चिकित्सा, परीक्षा परिणाम और कक्षा-कक्ष में जाकर आचार्यों के शिक्षण कौशल को भी देखा और छात्रों और आचार्यों से भी वार्ता की।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर