माटी कला में प्रशिक्षित कारीगरों में प्रमाण-पत्र वितरित

खिलौना, मूर्ति, बरतन बनाकर संवारे जीवन- एम.जेड. खान

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा माटी कला के कारीगरों, कुम्हारों को विद्युत चालित चाक चलाने, श्री गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, खिलौने, माटी के बरतन बनाने की कला का 3 दिवसीय प्रशिक्षण देने के बाद 25 प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य एम.जेड. खान ने प्रमाण-पत्र देते हुये कहा कि इस प्रशिक्षण से अब वे माटी से बनने वाले उत्पाद का निर्माण करने के साथ ही उसकी बिक्री कर अपने परिवार के सहयोगी बन सकेंगे। कहा कि बाजार में मिट्टी से बने बरतन, कुल्हड़, परई, कोसा, दीया, खिलौना आदि की मांग सदैव बनी रहती है।
मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र वितरित किये जाने के दौरान प्राचार्य एम.जेड. खान के साथ ही  सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी तुफेल अहमद, लवकुश तिवारी के साथ ही सेवा निवृत्त ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश चन्द्र त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर