घर में कुंडी से लटकी मिला महिला का शव

रिर्पोट- सौरभ मिश्र

कबीर बस्ती न्यूजः

बभनान (बस्ती): जिले के गौर थानांतर्गत केसरई गांव में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मकान के अन्दर कुंडी से लटकता मिला। वहीं शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला गौर थाना क्षेत्र के केसरई राजा पुरवा गांव का है। जहां रविवार की सुबह सीमा(30 साल) का शव घर के अंदर कुंडी से लटका मिला। सीमा घर पर अपने तीन बच्चों और सास के साथ रह रही थी पति कृष्ण कुमार यादव मुंबई रहकर मेहनत मजदूरी करता है। सीमा रोज की भांति खाना बना खाकर कमरे में सोने चली गई थी। अगले दिन सुबह सीमा नित्य क्रिया के लिए बाहर नहीं निकली तब सास आवाज देते हुए घर में घुसी तो कमरे के अंदर सीमा का शव साड़ी के सहारे कुंडी से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा बंद मिला। सास के रोने चिल्लाने पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गांव में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर गौर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लिया शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है थाना अध्यक्ष गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर