Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मृतक आश्रित नेहा की नियुक्ति पर सफाई कर्मियों में प्रसन्नता

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने मृतक सफाईकर्मी विजय कुमार की पत्नी नेहा देवी को मृतक आश्रित  नियुक्ति किये जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण की पहल का स्वागत किया। कहा कि इसके पूर्व मृतक आश्रित सफाई कर्मियों की नियुक्ति कराने के लिये परिजनों को कड़ी मशक्कत और लम्बा इंतजार करना पड़ता था। बताया कि कार्यभार संभालते ही जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने मामले को गंभीरता से लिया और संवेदनशीलता का परिचय देते हुये कार्यालय में बुलाकर नेहा देवी को नियुक्ति पत्र सौपा। उनके इस पहल से सफाई कर्मियों में स्वाभाविक प्रसन्नता है।
मृतक आश्रित त्वरित नियुक्ति किये जाने पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक अशोक कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमंगल पाण्डेय, राजेश कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।