27 सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी अभिकर्ताओं ने मनाया विश्राम दिवस

बीमा पालिसियों से जीएसटी हटाये जाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शुक्रवार को अखिल भारतीय अभिकर्ता संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अभिकर्ता संघ अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय के नेतृत्व में एलआईसी कार्यालय पर एक दिवसीय अभिकर्ता विश्राम दिवस मनाकर 27 सूत्रीय मांग पत्र एलआईसी के मुख्य प्रबंधक के.के. सिंह को सौपा गया। कड़ी धूम में मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे अभिकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि यदि मांगे न मानी गई तो वे राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष की धार को तेज करने के लिये बाध्य हांेंगे।
27 सूत्रीय मांग पत्र में बीमाधारकों का बोनस बढाने, ऋण और अन्य वित्तीय लेन देन पर ब्याज दर कम किये जाने, प्रस्तुत दस्तावेजों के लिये पावती देने, पांच वर्ष से अधिक व्यपगत हो चुके पालिसियों को पुनरूद्धार की सुविधा देने, सिटीजन र्चार्टर को प्रमुखता से प्रदर्शित करने, शीघ्र कुशल सेवा देने, बीमा पालिसियों से जीएसटी हटाये जाने, 20 लाख तक ग्रेज्युटी बढाने, अभिकर्ताओं के लिये समूह इलाज की व्यवस्था किये जाने, अंशदायी भविष्य निधि शुरू किये जाने, अंशदायी पेंशन योजना शुरू करने, टर्म इन्श्योरेन्स बढाने, समूह बीमा बढाये जाने, अभिकर्ता कल्याण कोष बनाये जाने, बीमा अभिकर्ताओं को पेशेवर के रूप में मान्यता देने आदि की मांग शामिल है।
एक दिवसीय अभिकर्ता विश्राम दिवस में हिस्सा लेने वालों में अभिकर्ता संघ के संगठन महामंत्री राम कृपाल यादव, कोषाध्यक्ष राम चन्द्र शुक्ल, उपाध्यक्ष राम बिहारी उपाध्याय, संरक्षक जितेन्द्रनाथ के साथ ही वरिष्ठ अभिकर्ता राम नयन मिश्र, सतीश कुमार मिश्र, रामभवन भारती, हरिलाल, विजय चौधरी, रामदेव, रामचन्द्र, प्रमोद पाण्डेय, महेन्द्र पटेल, मीडिया प्रभारी विमल मिश्र, राजेश त्रिपाठी, महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही एलआईसी के हर्रैया शाखा पर भोलानाथ ओझा, सुभाष वर्मा, वीरेन्द्र दूबे, तैय्यबा खातून, राजेश सिंह के साथ ही अनेक अभिकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर