गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद से बर्खास्त करने की मांग

भाकियू ने काला दिवस मनाकर सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को यूनियन पदाधिकारियों, किसानों, मजदूरों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। अपर  जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग किया गया है कि लखीमपुर खीरी हत्याकाण्ड के मुख्य साजिशकर्ता केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद से बर्खास्त कर निर्दोष किसानों को जेल से रिहा किया जाय और किसानों के ऊपर लगाये गये झूठे मामलों को वापस लिया जाय।
ज्ञापन सौंपते हुये जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी हत्याकाण्ड मामले में एक वर्ष बीत गये किन्तु किसानोें को न्याय नहीं मिला।  13 साथियों के परिजनों को मुआवजा भी नहीं दिया गया और शहीद हुये 5 किसानों के परिवारों में से किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं दी गई। मांग किया कि घटना के सभी गवाहांे और पैरवी कर रहे किसान नेताओं को मजबूत सुरक्षा प्रदान किया जाय जिससे शहीद किसानों के परिवारों को न्याय मिल सके। भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनूप चौधरी, दिवान चन्द पटेल,चौधरी प्रदीप किसान, शोभाराम ठाकुर, राम मनोहर चौधरी, जयराम चौधरी आदि ने चेतावनी दिया कि यदि लखीमपुर किसान हत्याकाण्ड मामले में न्याय न मिला तो राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर किसान चरणबद्ध रूप से अपना आन्दोलन जारी रखेंगे।
काला दिवस मनाकर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से फूलचन्द चौधरी, कन्हैया प्रसाद किसान, अभिलाष चन्द्र श्रीवास्तव, बंश गोपाल किसान, त्रिवेनी चौधरी, राम नरेश चौधरी, पारसनाथ चौधरी, रामनयन किसान के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर