Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सवारियां बिठा कर जा रही दो ट्रैक्टकर ट्राली समेत 3 वाहन सीज

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। ट्रैक्टर ट्राली पर सवारी बैठाकर चलने वाले 3 वाहनों को कोतवाली और वाल्टरगंज थाना पुलिस ने ऐसे सीज किया है। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज तिराहा के पास ट्रैक्टकर ट्राली पर महिलाओंपुरूषों को बैठा देखकर पुलिस ने उसे रोकवाया। पूछताछ कीट्रैक्टर ट्राली पर सवारियों को बैठाए जाने का संज्ञान लेते हुए उसे अपने कब्जे में लेते हुए ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने की कार्यवाही की।

वहीं वाल्टरगंज पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली व एक डीसीएम को सवारी ले जाते समय सीज किया। थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम पर सवारियों को बैठा देख उसे रोका और सवारियों को उतरवाकर उसे अपने कब्जे में लेते हुए एमवीएक्ट के तहत विधिक कार्यवाही कर उसे सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में 35 से 40 सवारीडीसीएम चालक द्वारा 20 दसे 25 सवारी बैठाकर ले जाया जा रहा था।

सीओ सदर आलोक प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली एवं मालवाहक वाहनों से यात्रियों के आवागमन के दौरान कुछ जनपदों में बडी दुर्घटनाएं और छेडखानी की घटनाएं हुई है। इसे देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली एवं मालवाहक वाहनों से आवागमन पर रोक की दिशा में कदम उठाए गए हैं।