लगातार चौथी बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। लगातार तीन बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी को पार्टी नेतृत्व ने चौथी बार पीसीसी सदस्य बनाया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा भरोसा जताये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये श्री द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अहंकार में डूबी हैं, जन समस्याओं से कोई लेना देना नही है।

आम जनमानस की समस्याओं के प्रति अनदेखी का फायदा उठाकर सिर्फ सत्ता में बने रहने के तौर तरीकों पर कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी को जनता ने 2024 में बाहर का रास्ता दिखाने का मन बनाया है। राहुल गाध्ां की भारत जोड़ों यात्रा में उमड़ रही भीड़ और लगातार बढ़ रहा जन विश्वास 2024 में परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है। श्री द्विवेदी ने कहा पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में अहंकारी सत्ता को उखाड़ फेकने का माहौल तैयार करने में कोई कसर नही छोड़ेंगें।

श्री द्विवेदी का पीसीसी सदस्य बनाये जाने पर गंगा प्रसाद मिश्र, डा. शीला पाठक, रामधीरज चौघरी, बच्चूलाल गुप्ता, अमरबहादुर शुक्ल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, राकेश पाण्डेय, पिण्टू मिश्रा, अलीम अख्तर, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, घनश्याम शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, फतेहबहादुर पाल, संदीप श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, इश्तेखार अहमद, रंजना सिंह, गुड्डू सोनकर, जगदीश चौधरी, जगदीश शर्मा, हरिशंकर तिवारी, नीलम विश्वकर्मा, विनोदरानी आहूजा, गायत्री गुप्ता, अवधेश सिंह, भूमिधर गुप्ता आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर