Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

08 अक्टबूर को लखनऊ जायेंगे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के लखनऊ प्रथम आगमन पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 08 अक्टबूर को लखनऊ जायेंगे। वे लखनऊ आने पर अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह जानकारी देते हुये कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा श्री खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने से कार्यकर्ताओं में काफी प्रसन्नता है।
वे एक संघर्षशील जनप्रतिनिधि हैं, निश्चित रूप से उनकी नई पारी पार्टी के लिये मुफीद होगी। गंगा प्रसाद मिश्र ने विश्वास जताया कि खाबरी के नेतृत्व में शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नये तेवर में नजर आयेगी। खाबरी को अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्होने बधाई एवं शुभकामनायें दिया। खाबरी को बधाइयां देने वालों में प्रमुख रूप से डा. शीला पाठक, रामधीरज चौघरी, बच्चूलाल गुप्ता, अमरबहादुर शुक्ल, सूर्यमणि पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, डा. चन्द्रपकाश त्रिपाठी, समशुद्दीन खान, विश्वनाथ पाण्डेय, दीपक कुमार, अतीउल्लाह सिद्धीकी, राकेश पाण्डेय, पिण्टू मिश्रा, अलीम अख्तर, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, घनश्याम शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, फतेहबहादुर पाल, संदीप श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, इश्तेखार अहमद, रंजना सिंह, गुड्डू सोनकर, जगदीश चौधरी, जगदीश शर्मा, हरिशंकर तिवारी, नीलम विश्वकर्मा, विनोदरानी आहूजा, गायत्री गुप्ता, अवधेश सिंह आदि शामिल हैं।