खोया पाया शिविर में बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। दुर्गा पूजा पर्व पर आयोजित मेले में खोया पाया शिविर में 25 से अधिक बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने शिविर की सराहना करते हुये कहा कि समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी जय प्रकाश गोस्वामी की यह पहल सराहनीय है।
मेले में अपार भीड़ के दौरान जब बच्चे मिले तो माइक पर प्रसारण से उनके अभिभावक पहुंचे, बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि निरन्तर पिछले 31 वर्षो से वे मेले में बिछड़े लोगों को एक दूसरे से मिलाने का कार्य कर रहे हैं। बिछड़ों को मिलाने में उन्हें अपार प्रसन्नता होती है। बताया कि इस बार देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भोर तक चला और श्रद्धालु भक्त जमे रहे।
खोया पाया शिविर के संचालन में मुख्य रूप से भूपेन्द्र चौधरी, बबलू तिवारी, रमेश चौधरी, अनूप खरे, अनिल दूबे, ब्रम्हदेव यादव ‘देवा’ सूर्य प्रकाश शुक्ल, कौशल पाण्डेय, आरडी प्रेमी, राम अधार पाल, अमित चौबे, जी.डी. मिश्र, राजेश्वर तिवारी, डा. नवीन श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल पप्पू,  सन्तोष पाण्डेय, काका चौधरी,  विजय प्रकाश गोस्वामी, आजाद गोस्वामी, प्रभात सोनी,  राजेश्वर तिवारी आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर