Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अग्निवीर भर्ती के लिए किसी दलाल के झासे में ना आये अभ्यर्थी: कर्नल जे.एस. स्वाने

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: अग्निवीर भर्ती के लिए किसी दलाल के झासे में ना आये। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड तथा फूलप्रूफ है। उक्त जानकारी कर्नल जे.एस. स्वाने, निदेशक सैनिक भर्ती ने दी है। उन्होने बताया है कि अभ्यर्थी अपने सभी अभिलेख भर्ती रैली में लेकर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि भर्ती रैली 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक अयोध्या में सम्पन्न होंगी।
उन्होने बताया कि भर्ती रैली में मूल ईआईडी स्लिप लाना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें रैली में प्रवेश नही दिया जायेंगा। रैली में मोबाइल का प्रयोग मना है। अभ्यर्थी आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल लेकर आयेंगे लेकिन उसे स्वीचआफ रखेंगे। जॉच के दौरान अभिलेखों में त्रुटि पाये जाने या जन्मतिथि से छेडछाड़ करने पर अभ्यर्थी को निकाल दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि सभी अभ्यर्थी कोविड-19 डबल वैक्शीनेशन प्रमाण पत्र लेकर आयेंगे। सभी अभ्यर्थियों को अयोध्या में डोगरा रेजीमेंटल सेण्टर में स्थित रैली ग्राउण्ड में नाकापोस्ट गेट से प्रवेश दिया जायेंगा। आठवी पास अभ्यर्थी आठवी पास का मार्कशीट तथा टीसी जिला शिक्षा अधिकारी से काउण्टरसाइन कराकर लायें।