प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेला में बस्ती संकुल बना ओवर ऑल चैंपियन

विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के भैयाओं का रहा सर्वेष्ठ प्रदर्शन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती का शानदार प्रदर्शन रहा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच तरुण वर्ग में विद्यालय के आनंद त्रिपाठी प्रज्ञान मिश्रा और आयुष सिंह ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया, वैदिक गणित किशोर वर्ग में विद्यालय के निखिल अभय तथा शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शन में विद्यालय के अखंड जायसवाल, अभिनव उपाध्याय,किशोर वर्ग में शिवम वर्मा आशीष पांडे, आशीर्वाद सिंह, अभिनव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अलौकिक श्रीवास्तव के मॉडल को विशेष प्रोत्साहन दिया गया, विज्ञान प्रयोग में विद्यालय के आयुष ओझा ने पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसी प्रकार गणित प्रदेश में सत्येंद्र पार्टी और अर्पिक राव ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रयोग में विद्यालय के आशुतोष मिश्रा ने बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के आचार्य  राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने आचार्य पत्र वाचन में द्वितीय स्थान प्राप्त करते विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आज विद्यालय में वंदना सत्र में प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर