Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्राथमिक शिक्षकों ने ज्ञापन देकर दिया चेतावनी

20 अक्टूबर तक कन्वर्जन मनी का भुगतान न हुआ तो नहीं बनेगा मध्यान्ह भोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों, शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि पिछले 7 माह से पीएम पोषण योजना के कन्वर्जन मनी का भुगतान सुनिश्चित कराया जाय।
ज्ञापन देते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पिछले 7 माह से शिक्षक अपने वेतन से विद्यालय में सामान लाकर भोजन बनवाकर बच्चों को खिला रहे हैं। अनेकों बार ज्ञापन, धरना देने के बावजूद अभी तक कन्वर्जन मनी का भुगतान नहीं कराया गया। उन्होने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित न हुआ तो 20 सितम्बर को राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान लिये गये निर्णय के अनुसार शिक्षक 20 अक्टूबर से धन के अभाव में मध्यान्ह भोजन बनवाना बंद कर देंगे।
डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, आनन्द दूबे, उमाशंकरमणि त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल, ज्ञान प्रताप उपाध्याय, गुड्डू चौधरी आदि शामिल रहे।